Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अंबाला: बसपा नेता रज्जूमाजरा हत्याकांड का आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

by Arpita Singh • January 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला में बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की हत्या के आरोपी सागर को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

24 जनवरी को अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में हरबिलास रज्जूमाजरा की हत्या कर दी गई थी। रज्जूमाजरा को उस समय पांच गोलियां मारी गई थीं, जब वह अपने साथियों के साथ आहलुवालिया पार्क के पास स्थित अपनी इनोवा कार में बैठे थे। हमलावरों ने कार पर दोनों तरफ से गोलियों की बौछार की थी। गोलीबारी में हरबिलास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी चुन्नु डांग को गोली लगी और उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आरोपी सागर को ढेर कर दिया गया, जबकि इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए। अंबाला एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस की कार्यवाही की सराहना की। फिल्हाल, मामले की जांच जारी है और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.