Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमेरिकाः ट्रंप इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति, दुनिया में झेलनी पड़ी शर्मिंदगीः बाइडन

by यूनिक समय • January 9, 2021
Advertisement
Ad

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने या उनके कार्यकाल के बचे हुए 12 दिन से पहले उन्हें हटाने संबंधी प्रश्न पर बाइडन ने कहा कि 20 जनवरी को उनका पद संभालना ही ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर ऐलान किया है कि वे देश के जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

मैं एक वर्ष से कह रहा हूं कि ट्रंप इस पद के काबिल नहीं
बाइडन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा कि एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि वह (ट्रंप) इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। वह अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। लिहाजा उन्हें हटाने के विचार का मेरे हिसाब से कोई मतलब नहीं है।

‘मेरा शपथ ग्रहण करना ट्रंप को हटाने का त्वरित तरीका’
उन्होंने कहा कि ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका 20 जनवरी को मेरा शपथ ग्रहण है। उससे पहले या बाद में क्या कार्रवाई की जाए। इसपर कांग्रेस को फैसला लेना है. मैं बस उनके पद छोड़ने को लेकर उत्सुक हूं।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने ट्रंप के बारे में जितना सोचा था, वह उससे भी कहीं आगे निकले. बाइडन ने कहा कि उनकी वजह से देश को और हमें पूरी दुनिया में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. वह इस पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.