Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमित शाह खराब मौसम के बीच तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे!

by Raju Chaurasia • October 23, 2021
Advertisement
Ad

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर से 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। श्रीनगर हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत स्ळ मनोज सिन्हा ने किया। इस समय घाटी का मौसम खराब है। शाह की यात्रा को देखते हुए घाटी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूरे कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जांच और तलाश अभियान और निगरानी बढ़ा दी है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर के मीडिया हाउस श्ग्रेटर कश्मीरश् को बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस और ब्त्च्थ् की टीमें गश्त कर रही हैं। वाहनों की स्पॉट और फ्लैश सर्च भी हो रही है। अगस्त 2019 में धारा 370 को निरस्त करने के बाद अमित शाह की यह पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है।

मोबाइल बंकर में हाई रेजोल्यूशन कैमरों के जरिये निगरानी
संवेदनशील इलाकों में मोबाइल बंकर की मौजूदगी बढ़ाई गई है। साथ ही महिला अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है। मोबाइल बंकरों में हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हैं। आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रीनगर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं रोकीं
पुलिस अधिकारी के मुताबिक श्रीनगर के पुराने शहर और दक्षिण कश्मीर जिलों के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं कम कर दी गई हैं। असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने की व्यापक रणनीति बनाई गई है। खुफिया और अन्य सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय से काम किया जा रहा है। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए 23-25 अक्टूबर तक गुप्कर रोड और बडयारी(ठंकलंतप) से निशात तक बुलेवार्ड का हिस्सा बंद रहेगा।

यह है अमित शाह का कार्यक्रम
अमित शाह 23 अक्टूबर को श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह-श्रीनगर वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे श्रीनगर में सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। शाह यहां कई विकास कार्यक्रम का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इनमें हंदवारा मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी शामिल है। 24 अक्टूबर को अमित शाह जम्मू जाएंगे। यहां वे विभिन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जम्मू में शाह ने पार्टी के जिला अध्यक्षों को बुलाया है। अमित शाह यहां एक रैली निकलेंगे। अमित शाह 25 अक्टूबर को नई दिल्ली लौटने से पहले फिर कश्मीर का दौरा करेंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.