Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, शहीदों को देश हमेशा याद रख्रेगा: महापौर

by Raju Chaurasia • August 9, 2021

आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, शहीदों को देश हमेशा याद रख्रेगा: महापौर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

प्रमुख संवाददाता
वृंदावन (मथुरा)। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत काकोरी घटना की वर्षगांठ एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह में  सभी वक्ताओं ने एक स्वर में शहीदों के बताए रास्ते पर चलकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्याग मूर्ति राजा महेंद्र प्रताप की समाधि स्थल एवं देश की आजादी में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करने वाले प्रेम महाविद्यालय से लेकर शहीद स्तम्भ गांधी पार्क तक प्रेम महाविद्यालय इण्टर कॉलेज, हजारीमल सोमानी नगर निगम इण्टर कॉलेज, सुखदा शिक्षा मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, संंदीपनि मुनि इण्टर कॉलेज, श्री वृन्दावन विद्या पीठ इण्टर कालेज एवं सत्या देवी गर्ग इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकली।


परियोजना निदेशक डीआरडीए/जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार की अगुवाई में युवा विद्यार्थियों और स्काउट्स के बच्चों तथा जनप्रतिधियों ने प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा निकाली । काकोरी शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया। प्रदेश कीराज्यपाल आनन्दीबेन पटेल तथा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित किया।

वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप की मूर्ति एवं समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।  गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा शहीद लक्ष्मण सिंह सहित सभी शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने कहा कि आजादी में वीरगति प्राप्त शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि उनका त्याग-बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता। युवा वर्ग को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन नोडल अधिकारी एवं प्रेम महाविद्यालय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश ने किया। अमृत महोत्सव में उप नेता राधा कृष्ण पाठक, रेडक्रॉस चेयरमैन महेश खंडेलवाल, सहायक नगर आयुक्त लव कुश गुप्ता, संग्रहालय व्याख्याता डा. कृष्ण ओम सिंह, प्रिंसीपल योगेश चूड़ामणि, प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका सिंह, प्रिंसीपल सुश्री मीना अग्रवाल, नगर निगम के प्रधान लिपिक गोपाल वशिष्ठ, शिव अधार सिंह यादव, अरुण कुमार सिंह, डॉ सोमकान्त त्रिपाठी, पार्थ शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.