Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमृतसर: मजीठा रोड पर हुए धमाके से दहला इलाका, एक युवक बुरी तरह जख्मी

by Arpita Singh • May 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमृतसर में आज सुबह एक घटना सामने आई, जिसमें मजीठा रोड बाईपास पर हुए एक जोरदार धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का आधा हाथ उड़ गया है और पैर बुरी तरह जख्मी है, जिससे उसका मांस तक बाहर आ गया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सुबह करीब 9 से 9:15 बजे के बीच हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मजीठा रोड बाईपास के आसपास के निवासियों ने एक तेज धमाके की आवाज सुनने की पुष्टि की और मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आस-पास का इलाका दहल गया।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसे “ब्लास्ट” मानने से इनकार किया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और फिलहाल ब्लास्ट जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल व्यक्ति अपने साथ क्या ले जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति की नाजुक हालत देखकर लोग हैरान रह गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.