Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आंनद महिंद्रा ने बच्चे का प्यार वीडियो किया शेयर, वीडियो देखकर आपका मूड बदल सकता है

by यूनिक समय • May 23, 2021

आंनद महिंद्रा ने बच्चे का प्यार वीडियो किया शेयर, वीडियो देखकर आपका मूड बदल सकता है

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो कुछ सीख देते हैं तो कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं तो लोगों का मूड बिलकुल ठीक कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज‍कल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्‍होंने लिखा है, ‘कभी-कभी एक वीडियो आपके पूरे मूड को बदल चकता है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से भी बातचीत करते रहते हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट पर फनी वीडियो और फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्‍होंने जो वीडियो शेयर किया है वो एक बच्‍चे का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्‍चा अपनी छोटे से कुर्सी पर बैठा है। वह रो रहा होता है। उसे खुश करने के लिए उसके सामने तरह-तरह की खाने की चीजें लाई जाती हैं. लेकिन वह चुप नहीं होता है।

बच्‍चे के सामने प्‍लेट में नूडल्‍स लाए जाते हैं, लेकिन वह रोते हुए सिर हिलाता है और उसे खाने से मना करता है। इसके बाद उसे दूध की बोतल दी जाती है। लेकिन वह फिर भी रोता रहता है। इसके बाद फिर नूडल्‍स लाए जाते हैं लेकिन फिर भी उसका मन नहीं बदलता।

आखिर में उसके सामने टेबल पर एक वाइन गिलास में कोई ड्रिंक रख दी जाती है। उसे देखकर बच्‍चे के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है। वह उसे देखकर बहुत हंसता है. इस वीडियो को अब तक 1.71 लाख बार देखा जा चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.