Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जल निगम कर्मचारियों का ऐलान, पेट की खातिर 23 फरवरी से करेंगे आमरण अनशन

by यूनिक समय • February 18, 2021

जल निगम कर्मचारियों का ऐलान, पेट की खातिर 23 फरवरी से करेंगे आमरण अनशन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कई माह के बकाया वेतन और वर्ष 2016 से बकाया चल रही पेंशन भुगतान की मांग को लेकर जल निगम के कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान है।

कई कर्मचारियों का कहना है कि वेतन और पेंशन का भुगतान न होने से भुखमरी की स्थिति स्थिति उत्पन्न हो गई है। जल निगम अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने भोजन अवकाश के समय कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुन्ना सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 21 के अनुक्रम में जल निगम कर्मियों को पिछले पांच महीनों से ना ही वेतन दिया गया है और ना ही पेंशन दी गई। अब छठवां महीना खत्म होने जा रहा है।

कर्मचारी परेशान हो गए हैं। बच्चे बीमार पड़े हैं। बच्चों को पेट भर के खाना नहीं दे पा रहे हंै। ना सरकार सुन नहीं रही है। न जल निगम सुन रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो 23 फरवरी से आमरण अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शन करने वालों में राजू गोला, चंद्रपाल सोलंकी, देवांशु शर्मा, हरिप्रसाद, धर्मपाल, हरि देव शर्मा, संजीव, विनोद कुमार राजपूत, श्यामवीर सिंह तथा भगवान सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.