Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं अर्जेंटीना का फुटबाल खिलाड़ी, देखें उनके लग्जीरियस शौक

by Raju Chaurasia • December 19, 2022
Advertisement
Ad

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से फ्रांस को करारी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की और लियोनेल मेसी ने अपना सपना पूरा किया। वैसे तो उनके नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन बस फीफा की ट्रॉफी उनके नाम नहीं थी और यह कारनामा भी उन्होंने कर दिखाया। मेसी जिस शान से मैदान पर उतरते हैं उसी क्लास से अपना जीवन भी जीते हैं। आइए आज हम आपको दिखाते हैं मेसी की पर्सनल लाइफ, उनकी प्रॉपर्टी और उनके लग्जरियस शौक।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी का जन्म 24 जून 1987 को अर्जेंटीना में हुआ था। इनका पूरा नाम लियोनेल एंड्रेस मेसी है। मेसी सबसे ज्यादा कमाई के मामले में दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं।

उनके पास दुनिया भर में 40 से अधिक ब्रांड एंडोर्समेंट हैं और हर एंडोर्समेंट के लिए 5 मिलियन से अधिक चार्ज लेते हैं। लियोनेल मेसी यूनिसेफ और रेड क्रॉस जैसे गैर-लाभकारी संगठनों का भी समर्थन करते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनेल मेसी की कुल संपत्ति 620 मिलियन डॉलर (लगभग 51 अरब 29 करोड़ 26 लाख रुपए) है।

मेसी के पास अर्जेंटीना, स्पेन और फ्रांस में घर है। अर्जेंटीना में उनका एक घर है जिसे उन्होंने साल 2009 में खरीदा था और जिसकी कीमत उन्हें लगभग 2 मिलियन अमरीकी डालर थी। एक अन्य घर स्पेन में है और साथ ही फ्रांस और अन्य देशों में उनकी कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी है।

मेसी के कार कलेक्शन काफी बड़ा है और उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारों का मालिक है। जिसमें Ferrari F430 Spyder, Maserati Gran Turismo MC Stradale, Land Rover Range Rover Sport, Cadillac Escalade शामिल हैं। उनके पास 1957 की फेरारी 335 स्पोर्ट स्पाइडर स्कैग्लिएटी भी है, जिसकी कीमत 35 मिलियन डॉलर है।

लियोनेल मेसी के पास जो प्राइवेट जेट है। जिसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर (1.5 करोड़ से ज्यादा) है। इस लक्जरी जेट में 1 किचन, 2 बाथरूम और 16 सीटें हैं, जिसे 8 बेड बनाने के लिए मोड़ा जा सकता है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, सोने का डिजाइन आईफोन XS भी था। इस फोन में उनका जर्सी नंबर और उनकी पत्नी और तीनों बच्चों के नाम सोने से लिखे लिखे थे। जिसकी कीमत लगभग लाख बताई जाती है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.