Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Army Day 2026: ‘निस्वार्थ सेवा और अटूट संकल्प का प्रतीक है हमारी सेना’, पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन

by Tarun Bhardwaj • January 15, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश आज अपना 78वां सेना दिवस (Army Day) मना रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को सलाम किया है। 15 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. कारियाप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था।

पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे बर्फीली चोटियां हों या तपता रेगिस्तान, भारतीय सेना हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अटूट संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करती है। पीएम ने उन वीर शहीदों को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कर्तव्य के प्रति यह भावना पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता का संचार करती है।

राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सेना देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षक है। सीमाओं की सुरक्षा के अलावा आपदा और मानवीय संकट के समय सेना की भूमिका सराहनीय है। उनका ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव हर नागरिक को प्रेरित करता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के पेशेवर कौशल और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने वैश्विक स्तर पर सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री ने किया नमन

सेना दिवस (Army Day) पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने भी सैनिकों के साहस को याद किया। अमित शाह ने कहा कि सेना के शौर्य की गूंज हमारे इतिहास के पन्नों में दर्ज है, जो आने वाली पीढ़ियों के भीतर देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करती रहती है। सेना दिवस के इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सेना की शक्ति और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ईरान ने बढ़ते तनाव के चलते अपना एयरस्पेस किया बंद; एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, बदले रूट

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.