Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान में सेना ने की बड़ी कार्रवाई, मारे गए 12 आतंकी

by Tarun Bhardwaj • November 14, 2024
पाकिस्तान

पाकिस्तान में सेना ने की बड़ी कार्रवाई, मारे गए 12 आतंकी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू करते हुई बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने एक के बाद एक दो अभियान चलाए जिसमें 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। सैन्य अभियान के बारे में सेना ने बुधवार को जानकारी दी है। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान को सेना बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रही है।

सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी घायल भी हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के केच जिले के बलगाट में एक कथित आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया है।

आईएसपीआर के मुताबिक, सेना की कार्रवाई में बलगाट में चार आतंकवादी मारे गए जिनमें कुख्यात आतंकवादी सना उर्फ ​​बारू भी शामिल है। सेना ने कहा कि बारू केच में ‘मजीद ब्रिगेड’ के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने वाला एक प्रमुख एजेंट था। वह विशेष रूप से ‘आत्मघाती हमलावरों’ की भर्ती में संलिप्त था। कानून प्रवर्तन एजेंसी की वांछित सूची में भी उसका नाम दर्ज था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.