Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रमोद यादव हत्याकांड: शादी का कार्ड देने के बहाने रोकी BJP नेता की गाड़ी, शीशा खोलते ही गोलियों से कर दिया छलनी

by vaishali • March 7, 2024
Advertisement
Ad
प्रमोद यादव हत्याकांड:जौनपुर जिले में बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या उस समय हुई जब वे सुबह घर से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।

भाजपा नेता प्रमोद यादव घर से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। घर से दस कदम की दूरी पर ब्रेकर था, जहां एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें देखा, तो एक ने शादी का कार्ड दिखाकर इशारा किया। गाड़ी रोककर प्रमोद बातचीत करने लगे। इस दौरान बदमाश ने कार्ड देने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों ने मारी छह गोलियां
बदमाशों ने प्रमोद को कुल छह गोली मारी हैं। जिसमें दाहिने तरफ सीने से लेकर कमर तक चार गोलियां लगी हैं, जबकि एक गोली कूल्हे पर और एक गर्दन पर लगी है।

बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश
बदमाश प्रमोद यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद बदमाश वहीं बाइक छोड़कर फरार हो गए।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.