Tue, Sep 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आशा भोसले की 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ उनका आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’; फिल्म ‘ओम का हरि’ में आएगा नजर

by Tarun Bhardwaj • September 8, 2026
Asha Bhosle's final song released on her 93rd birthday

आशा भोसले की 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ उनका आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’; फिल्म ‘ओम का हरि’ में आएगा नजर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका स्व. आशा भोसले की 93वीं जयंती के अवसर पर उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट में इस भावुक कर देने वाले गीत को जारी किया गया। यह गाना आगामी फीचर फिल्म ‘ओम का हरि’ के म्यूजिक एल्बम का मुख्य हिस्सा है।

90 वर्ष की उम्र में रिकॉर्ड किया था आखिरी गीत

फिल्म मेकर्स ने खुलासा किया कि आशा ताई ने साल 2023 में करीब 90 वर्ष की आयु में इस गाने को रिकॉर्ड किया था। किसी भी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया यह उनका अंतिम गाना था।

म्यूजिक लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और यूनिट ने ताई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रिकॉर्डिंग के समय का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो भी दर्शकों के साथ साझा किया गया।

आशा ताई ने व्यक्त किए थे अपने विचार

जारी किए गए बीटीएस वीडियो में आशा भोसले ने इस गाने के प्रति अपना लगाव व्यक्त करते हुए कहा था कि जब निर्देशक ने उन्हें यह गाना भेजा, तो सुनते ही उन्होंने बिना कोई सवाल पूछे तुरंत हां कर दी थी।

उन्होंने बताया था कि यह गीत उन्हें इतना पसंद आया था कि वे हर समय इसे गुनगुनाती रहती थीं।

दिवंगत अमित कुमार और रघुबीर यादव की आवाज से सजी है फिल्म

‘ओम का हरि’ के म्यूजिक एल्बम में आशा ताई के अलावा कई अन्य प्रमुख संगीत शैलियों का समावेश देखने को मिलता है। इसमें दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी अपनी आवाज दी है, वहीं गायक व अभिनेता परेश पाहुजा के गीत भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके साथ ही मुख्य अभिनेता रघुबीर यादव ने स्वयं फिल्म के दो गीतों को अपनी आवाज दी है, जिन्हें लॉन्च इवेंट के दौरान लाइव प्रस्तुत भी किया गया।

18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘ओम का हरि’

फिल्म ‘ओम का हरि’ में रघुबीर यादव, सोनी राजदान, अंशुमन झा और आयशा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी हरि प्रसाद नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन के अंतिम पड़ाव में अपने बेटे के साथ पवित्र नगरी वाराणसी की यात्रा पर निकलता है। यह फिल्म 18 सितंबर को देशभर के थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Namo For Viksit Bharat: वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो; 35,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक गनमास्टर जी9 का डेब्यू ट्रैक ‘Afsaana Banaaya Aapne’ हुआ रिलीज़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भारत टैक्सी’ और ‘कृषक समृद्धि’ पोर्टल का शुभारंभ एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास; वेटलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक रजत पदक SIR विवाद पर चुनाव आयोग की दो टूक; कहा – ‘सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसले’ पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद एनकाउंटर में ढेर वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा