नई दिल्ली। चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 टूर्नामेंट में भारत ने 02 अक्टूबर को अपना 14वां गोल्ड मेडल जीता है। पुरूष शूटिंग टीम के पृथ्वीराज, कैनन चेनाई और जोरावर सिंह की टीम ने गोल्ड पर निशाना साधा है। भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल शूटिंग में ही जीते हैं। भारत के तेजस्विन शंकर ने डिकैथलॉन में 400 मीटर में 4260 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता है। एशियन गेम्स 2023 में भारत के गोल्ड मेडल विनर्स की लिस्ट - Asian Games पहला गोल्ड- शूटिंग में रूद्राक्ष पाटिल, एश्वर्य प्रताप सिंह और दिव्यांश पवार दूसरा गोल्ड- भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीसरा गोल्ड- घुड़सवारी में हृदय चड्ढा, अनुश अग्रवाल, दिव्यकीर्ति सिंह, सुदीप्ति चौथा गोल्ड- शूटिंग में श्रुति कौर समरा पांचवां गोल्ड- शूटिंग में मनु भाकर, रिदम सांगवान, ईशा सिंह छठवां गोल्ड- शूटिंग में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह, शिव नटवाल सातवां गोल्ड- शूटिंग में स्वप्निल कुशल, एश्वर्य प्रताप, अखिल श्योरन आठवां गोल्ड- शूटिंग में पलक गुप्ता नौवां गोल्ड- टेनिस में रोहन बोपन्ना, रितुजा भोंसले दसवां गोल्ड- स्वैक्श में सौरव घोषाल, अभय सिंह, हरमिंदर पाल सिंह, महेश 11वां गोल्ड- शूटिंग टीम के पृथ्वीराज, कैनन चेनाई और जोरावर सिंह 12वां गोल्ड 3000 मीटर के स्टीपल चेजस में अविनाश साबले ने जीता 13वां गोल्ड शॉट पुट गेम में तेंजिदर पाल तूर ने जीता है 14वां गोल्ड डिकैथलॉन में 400 मीटर में तेजस्विन शंकर ने जीता 15 गोल्ड अन्नू रानी ने जेवेलिन थ्रो में जीता 16वां गोल्ड ज्योति-ओजस की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता 17 वां गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा ने जीता 18वां गोल्ड मेडल 400 मीटर के रिले रेस में मिला है 19 वां गोल्ड मेडल महिला तीरंदाजी टीम ने जीता है 20 वां गोल्ड स्वैक्श मिश्रित टीम ने जीता है 21वां गोल्ड पुरूष तीरंदाजी टीम ने जीता है 22 गोल्ड भारतीय हॉकी टीम ने जीता 23वां गोल्ड तीरंदाजी टीम ने जीता 24वां गोल्ड तीरंदाजी टीम ने जीता 25वां गोल्ड कबड्डी टीम ने जीता अभी तक एशियन गेम्स 2023 में भारत ने शूटिंग में कुल 7 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल के साथ 21 पदक जीते हैं। इसके अलावा रोविंग में 2 सिल्वर 3 कांस्य सहित 5 मेडल, क्रिकेट में 1 गोल्ड मेडल, सेलिंग में 3 मेडल, घुड़सवारी में 2 मेडल, वुशु में 1 मेडल, टेनिस में 2 मेडस, स्वैक्श में 2 मेडल और एथलेटिक्स में 1 मेडल जीते हैं। यह भी पढ़ेः -World Cup: मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, शुबमन गिल को हुआ डेंगू 19वें एशियाई खेलों का आगाज 23 सितंबर से चीन के होंगझाऊ में किया गया। इस शहर के आसपास कुल 56 स्थानों पर सभी स्पोर्टिंग इवेंट्स हो रहे हैं। एशियन गेम्स 2023 में टार्गेट पर कुल 481 गोल्ड मेडल हैं। भारतीय एथलीट्स भी इस बार लगातार पदक जीत रहे हैं।