Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Assam: प्रधानमंत्री मोदी ने धेमाजी के गोगामुख से भरी चुनावी हुंकार; भाजपा की ‘हैट्रिक’ का किया दावा

by Tarun Bhardwaj • April 1, 2026
Prime Minister Modi sounded the election battle cry from Gogamukh in Dhemaji

Assam: प्रधानमंत्री मोदी ने धेमाजी के गोगामुख से भरी चुनावी हुंकार; भाजपा की ‘हैट्रिक’ का किया दावा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धेमाजी के गोगामुख से चुनावी हुंकार भरी। चुनाव की घोषणा के बाद अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने असम में भाजपा की ‘हैट्रिक’ का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार सेवा का मौका दिया, उसी तरह असम की जनता भी विकास और सुशासन के आधार पर भाजपा-एनडीए गठबंधन की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है।

“युवाओं का उत्साह और बहनों का आशीर्वाद, हैट्रिक पक्की”

पीएम मोदी ने जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए कहा, “यह युवाओं का जोश और माता-बहनों का आशीर्वाद इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम ने अलगाववाद और संघर्ष को पीछे छोड़कर सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जहाँ भाजपा की जीत की हैट्रिक होगी, वहीं कांग्रेस के ‘स्वघोषित राजकुमार’ की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है।

भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जारी भाजपा के संकल्प पत्र को ‘मंगल पत्र’ करार देते हुए इसकी प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डाला, जिसके तहत असम में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के साथ ही छठी अनुसूची और आदिवासी परंपराओं को पूरी तरह सुरक्षित रखने का वादा किया गया है; साथ ही बेटियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर व रोजगार सृजन के जरिए असम को विकसित भारत का इंजन बनाने का रोडमैप तैयार किया गया है।

विकसित असम से विकसित भारत का लक्ष्य

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि असम का यह चुनाव केवल राज्य की सरकार चुनने का नहीं, बल्कि विकसित असम के जरिए विकसित भारत के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है और ‘मंगल पत्र’ में किए गए वादे असम की सांस्कृतिक पहचान को बचाने और आर्थिक समृद्धि लाने की गारंटी हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: जीत के बावजूद PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज; BCCI ने लगाया 12 लाख का जुर्माना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित