Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कृष्णा नगर के दवा व्यवसायी को अगवा करने का प्रयास, लुटेरे रुपयों से भरे बैग और स्कूटी की चाबी लेकर भागे

by यूनिक समय • May 27, 2021
Advertisement
Ad

सिटी रिपोर्टर
यूनिक समय, मथुरा। कार सवार बदमाशों ने कल रात्रि को दवा व्यवसायी को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर वह उसके नोटों से भरे बैग, स्कूटी की चाबी के साथ एक दूसरे व्यक्ति की बाइक छीनकर भाग गए। इस वारदात से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत थाना हाइवे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई हैं।जानकारी के अनुसार कृष्णा ऑर्चिड निवासी दवा व्यवसायी पवन अग्रवाल का कृष्णा नगर मेन बाजार मेडिकल स्टोर है। वह कल रात्रि को बंद करके स्कूटी से कृष्णा ऑर्चिड स्थित घर जा रहे थे। श्रीजीबाबा आश्रम के समीप सफेद रंग की कार ने स्कूटी को ओवर टेक किया। तमंचे से लैस बदमाशों ने खींचकर उनको कार में डालने के लिए खींचने लगे।


व्यवसायी ने हिम्मत दिखाई। बदमाशों की पकड़ से छूटने के लिए प्रयास किए, वह उसमें सफल भी हो गए। घटना स्थल की ओर कुछ लोगों को आता देखकर संभवत बदमाशों ने अपहरण का इरादा बदल कर उनको लूट लिया। उनके हाथ में लगे बैग और स्कूटी की चाबी लूट ले गए। बैग में करीब 35 हजार रुपए और कागजात रखे थे। जानकार बता रहे हैं कि कार सवार बदमाशों ने व्यावसायी से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कार खराब हो गई। वह कार को छोड़कर एक व्यक्ति की बाइक को छीनकर भाग गए। घबराए दवा व्यवसायी ने लोगों की मदद से पुलिस और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि दवा व्यवसायी पवन अग्रवाल के साथ वारदात को अंजाम देने वाले और बाइक लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस की गिरफ्त में बदमाश जल्द होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.