Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तीन महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आया, चाचा ने बिस्तर पर पकड़ा तो…

by Raju Chaurasia • September 27, 2022

तीन महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आया, चाचा ने बिस्तर पर पकड़ा तो…

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई नई चाची से भतीजे का दिल लग गया। चाची को भी भतीजे का मजा भाने लगा और कुछ ही दिनों में दोनो अकेले में मिलने लगे। चाचा को पता चला तो भतीजे को प्यार से समझाया, लेकिन अब देर हो चुकी थी। भतीजा और नई नवेली चाची को हम बिस्तर चाचा ने पकड लिया और फिर बवाल मचा। चाचा की लाश तीन दिन के बाद मिली और तीन महीने पहले दुल्हन बनी चाची विधवा हो गई। मामला पूरा फिल्मी है लेकिन पूरी तरह से सच है। जयपुर में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है और इस घटनाक्रम के बाद हत्या के आरोप में भतीजे को अरेस्ट कर लिया गया है। जयपुर ग्रामीण में स्थित सारूंड थाना पुलिस ने मामले की जांच की है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित एक बंद पडी खान में 24 सितंबर को पुलिस को शव मिला था। उसकी पहचान भैंसलाना निवासी इंद्रराज सिंह के रुप में हुई। इंद्रराज की हत्या सिर में वार कर की गई थी और लाश को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई थी। इंद्रराज की शादी सिर्फ तीन महीने पहले हुई थी। पुलिस को इंद्रराज के दूर के रिश्ते में भतीजे लगने वाले नरेन्द्र सिंह के बारे में पता चला। उसे हिरासत मे लिया।

जांच पडताल की तो इंद्रराज के कुछ परिचितों ने पुलिस को बताया कि इंद्रराज की पत्नी और नरेन्द्र को कई बार साथ देखा गया है। बस पुलिस के लिए इतनी लीड़ काफी थी। पुलिस ने इंद्रराज की पत्नी से भी पूछताछ की तो उसने सब कुछ सही बता दिया। नरेन्द्र से भी पूछताछ की तो उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को बताया कि चाचा ने हम दोनो को साथ देख लिया था। पुलिस ने सोमवार शाम नरेन्द्र को अरेस्ट कर लिया। उसे आज जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.