Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी, बोले- ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण

by vaishali • March 30, 2024
मुख्यमंत्री योगी

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी, बोले- ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनको मरणोपरांत भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जताई है और कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है।

सामाजिक न्याय’ को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।

जननायक’ कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके परिजनों ने गृहण किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.