Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जागरूकता ही अपराध को रोकने में सहायक-डीजीपी, 60 दिन के लिए साइबर जागरूकता अभियान

by Raju Chaurasia • August 4, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
मथुरा। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने प्रदेश में हो रहे साइबर क्राइम अपराधों को गम्भीरता से लिया। उन्होंने पूरे प्रदेश में साइबर जागरूकता अभियान 60  दिन के लिय शुरू किया। इसका  आॅनलाइन किया गया।  आगरा एडीजी जोन राजीव कृष्ण व आईजी जोन  नवीन कुमार अरोड़ा आगरा जोन में शुभारंभ किया।

जनजागरूकता अभियान का  शुभारंभ करते    पुलिस महानिदेशक हुए ने बताया कि साइबर क्राइम रोकने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में साइबर पुलिस स्टेशनों की स्थापना की गयी है। इनमें आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, बस्ती, मिजार्पुर, झांसी,कानपुर, लखनऊ तथा वाराणसी आदि जिले शामिल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनमानस को जागरूक करना ही साइबर क्राइम को रोकना है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल, सैपटॉप तथा कम्प्यूटर आदि का उपयोग करते है।ं इसमें फेसबुक,इस्टाग्राम,व्हाटसअप पोर्टल आदि पर लोगों को अलग अलग तरह के मैसेज प्राप्त होते हैं। अपराधी किस्म के लोग भी इस पर मौजूद है।  वे अपनी ठगी का शिकार बनाने के किये तरह तरह के मैसेजों को भेजकर आपको अपने जाल में फंसा लेते हैं।

इसलिय कोई सोफ्टवेयर अपडेट करते समय आपको घ्यान रखना बहुत ही जरूरी हैं कि उसको अच्छी तरह पहले पढ़े और देखें कि यह मैसेज सही है या गलत।

मथुरा पुलिस लाइन सभागार में साइबर जागरूकता अभियान में महिला शक्ति की महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज की। महिला थानाध्यक्ष हेमलता की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मियों ने भी साइबर जागरूकता अभियान में अपनी सहभगिता कर साइबर क्राइम को रोकने के लिए विशेष जानकारी हासिल की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.