Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अयोध्या: राम मंदिर में राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सामने आई पहली तस्वीर

by Arpita Singh • June 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज, गुरुवार को एक ऐतिहासिक अवसर पर राम दरबार सहित परिसर के सात अन्य मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। यह आयोजन अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया।

राम मंदिर के प्रथम तल पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा 101 वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक अनुष्ठान की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जिसमें राम दरबार की दिव्य छवि दर्शाई गई है।

मंदिर ट्रस्ट ने इस मौके पर एक श्लोक साझा करते हुए लिखा

“दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्॥”

अर्थात्, जिनके दक्षिण में लक्ष्मण, बाईं ओर जनकनंदिनी सीता, और सामने पवनपुत्र हनुमान स्थित हैं, उन रघुनंदन श्रीराम को मैं प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचे।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए ATS, CRPF, PAC और सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, और आधुनिक निगरानी उपकरणों की सहायता से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है।

महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने इस अवसर को अत्यंत शुभ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने संन्यासी के रूप में प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को सम्मानित किया है। मंदिर परिसर में आयोजन के लिए विशेष पंडाल भी सजाया गया है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय भावनाओं के लिहाज से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.