Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

24 घंटे में करीना की ‘क्रू’ से भी कम देखा गया ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर, थिएटर्स में करेगी कमाल?

by vaishali • March 28, 2024
Advertisement
Ad

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में वो सबकुछ है जो फिल्म को पेपर पर भौकाली बनाता है. मगर फिल्म के ट्रेलर को जो रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे ये सवाल उठने लगा है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ थिएटर्स में धमाका कर पाएगी या नहीं

एक्शन के मामले में बॉलीवुड के दो सबसे टॉप नाम अक्षय कुमार और यंग स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ. ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने जबसे ये फिल्म अनाउंस की थी, सोशल मीडिया पर तभी से इसे लेकर माहौल बन रहा था

फिल्म में विलेन का रोल साउथ के फेमस स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं. यानी पेपर पर देखें तो एक दमदार डायरेक्टर, दो जबरदस्त एक्शन स्टार्स और विलेन के रोल में शानदार एक्टर के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में वो सबकुछ है जो फिल्म को पेपर पर भौकाली बनाता है. मगर फिल्म के ट्रेलर को जो रिस्पॉन्स मिल रह
है उससे ये सवाल उठने लगा है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ थिएटर्स में धमाका कर पाएगी या नहीं

करीना-तब्बू की फिल्म से भी कम देखा गया ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर
कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘क्रू’ का ट्रेलर भी कुछ दिन पहले ही आया था. ये फिल्म यकीनन मजेदार नजर आ रही है और इसमें कॉमेडी का अच्छा डोज है. मगर ट्रेडिशनली, बॉलीवुड फैन्स फीमेल लीड वाली फिल्मों या कॉमेडी फिल्मों से ज्यादा एक्शन फिल्मों से इम्प्रेस होते हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.