Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वात्सल्य ग्राम में बजरंग दल की बैठक, शिक्षा,सुरक्षा तथा संस्कार पर किया गया चिंतन

by यूनिक समय • March 21, 2021
Advertisement
Ad

प्रमुख संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। वात्सल्य ग्राम में बजरंग दल के दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने संगठन द्वारा समाज में शिक्षा, सुरक्षा तथा संस्कार समेत अनेक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने समाज व संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारियों को अनेक सुझाव दिए। राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं को प्रेरित किया। प्रथम दिन बजरंग दल की बैठक में चार सत्र रहे। इसमें संगठन विस्तार, आगामी योजना, माता, बहन, मठ- मंदिरों की सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई ।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, बजरंग दल राष्ट्रीय सह संयोजक सोम सूर्या, ब्रज प्रांत संगठन मंत्री सुनील सिंह, ब्रज प्रांत मंत्री राजीव सिंह, मथुरा महानगर कार्याध्यक्ष अमित जैन, प्रांत संयोजक राकेश त्यागी, प्रांत सहसंयोजक दिग्विजय तिवारी, धर्म संपर्क प्रमुख देवेंद्र सिंह राठौर , मंत्री देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ सतीश तरकर, महानगर संयोजक विकास दीक्षित तथा महानगर सह संयोजक मोहित आदि समेत भारत के 44 प्रांतों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.