Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Banke Bihari Temple: अब 1.51 लाख में सजेगा ‘फूल बंगला’, मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का होगा कायाकल्प

by Tarun Bhardwaj • March 13, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं और भव्यता को लेकर हाईपावर्ड कमेटी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में मंदिर के खजाने को मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला ‘फूल बंगला’ सेवा को लेकर लिया गया है। अब तक मंदिर में एक फूल बंगला सजाने के लिए प्रबंधन को महज 15 हजार रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1,51,000 रुपये कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस नियम के विरुद्ध सेवायतों द्वारा दाखिल की गई याचिका को हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।

AC होगा मंदिर प्रांगण, सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करोड़ों

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए मंदिर प्रांगण को वातानुकूलित (Air Conditioned) करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, करीब 8.73 करोड़ रुपये के कुल बजट से मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें अकेले बिहारीजी मंदिर के हॉल और सौंदर्यीकरण पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अन्य प्रमुख कार्यों में राधाकुंड स्थित कुंजबिहारी मंदिर (27.02 लाख), बवनपुरी हनुमान मंदिर (20.33 लाख) और मोहन बाग (44.28 लाख) के जीर्णोद्धार के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई है।

खुलेंगी सालों से बंद तिजोरियां, होगी इंवेंटरी

मंदिर प्रबंधन ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सालों से बंद पड़ी तिजोरियों और अलमारियों को इसी माह खोलने का फैसला किया है। इनमें रखे प्राचीन और बहुमूल्य सामान की पूरी इंवेंटरी (सूची) तैयार की जाएगी ताकि ठाकुर जी की संपत्ति को सुरक्षित और सूचीबद्ध किया जा सके। इसके अलावा, सेवायतों के सहयोगियों का चरित्र सत्यापन और मंदिर को मिलने वाले दान पर आयकर की धारा 80जी के तहत छूट दिलाने की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मिलावटी पेड़ों पर शिकंजा और सुरक्षा की समीक्षा

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए मंदिर के आसपास की दुकानों से खाद्य सामग्री की सैंपलिंग की गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 20 में से केवल 7 दुकानों के नमूने पास हुए, जबकि बाकी के पेड़े गुणवत्ता में फेल पाए गए। इस पर कमेटी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राहत की बात यह रही कि होली के इस भारी भीड़भाड़ वाले महीने में मंदिर परिसर से जेब काटने या मोबाइल चोरी की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई, जिसे कमेटी ने एक बड़ी उपलब्धि बताया।

अध्यक्ष की अपील

कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने सेवायतों से एक बार फिर अनुरोध किया है कि वे मंदिर की समय सारिणी का पालन करें और श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन की सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी जो भी कदम उठा रही है, वह ठाकुर जी की व्यवस्था और भक्तों की सुगमता के लिए है। बैठक में जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और सेवायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलीं सोना-चांदी की कीमतें; जानें दिल्ली से लेकर पटना तक का भाव

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी