Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सावधान हो जाएं: शादी समारोह में आई बच्ची खेत में हुई बरामद शराबी युवक ने पार की हैवानियत….

by Raju Chaurasia • May 10, 2022

सावधान हो जाएं: शादी समारोह में आई बच्ची खेत में हुई बरामद शराबी युवक ने पार की हैवानियत….

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

शादी समारोह के दौरान एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर गांव के खेत में दुष्कर्म किया गया। बच्ची को गम्भीर हालत में छोड़कर शराबी वहां फरार हो गया। परजनों के काफी खोजने के बाद बच्ची को खेत से बरामद किया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मासूम के साथ हैवानियत की ये पूरी घटना हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। जहां सोमवार की रात को शादी समारोह चल रहा था। शादी में ही एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची भी खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी गांव खरेठा का एक शराबी युवक रामकुमार परिहार वहां पहुंचा। वह मासूम बच्ची को खेत में उठाकर बगल के खेत में ले गया। खेत में आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार किया। इसके बाद मरणासन्न में उसे छोड़कर वह फरार हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने का काफी प्रयास किया। मामले को लेकर पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसी बीच मासूम बच्ची खेत में मरणासन्न हालत में मिली। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी रामकुमार परिहार को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले को लेकर सीओ राठ अभय नारायण ने जानकारी दी कि बच्ची के साथ रेप की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी और भारी संख्या में फोर्स मौके पर गई। सीओ खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची को बरामद कर सीएचसी राठ में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हमीरपुर रेफर किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.