Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

by Arpita Singh • May 21, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने अपनी पहली चुनावी गारंटी के तहत कहा है कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना कांग्रेस-शासित राज्यों जैसे कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में पहले से लागू है और सफलतापूर्वक चल रही है।

राजेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार बीजेपी ने भी इसी तरह का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे पूरा नहीं किया। वहीं कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती है – इसका उदाहरण अन्य राज्यों की योजनाएं हैं।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी इस योजना का स्वागत किया और कहा कि महिलाओं को सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण दिलाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस योजना की रूपरेखा पेश की थी और महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का आश्वासन दिया था।

‘माई बहिन मान योजना’ के जरिए कांग्रेस और महागठबंधन महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जो इस चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.