Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंग्लैंड दौरे से पहले गौतम गंभीर ने कामाख्या मंदिर में देवी के किए दर्शन

by Arpita Singh • May 26, 2025
गौतम गंभीर

इंग्लैंड दौरे से पहले गौतम गंभीर ने कामाख्या मंदिर में देवी के किए दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में देवी के दर्शन किए। माथे पर लाल टीका और गले में चुनरी धारण किए गंभीर की यह यात्रा इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले आध्यात्मिक तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है, जो 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की भी शुरुआत होगी। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हाल ही में हुई है, और उसके कुछ ही दिनों बाद गंभीर ने मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया।

कामाख्या मंदिर नीलाचल हिल्स पर स्थित है और यह भारत की प्रमुख शक्ति पीठों में गिना जाता है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टेस्ट टीम अब तक तीन सीरीज खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-0 की जीत हासिल हुई थी। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी, जिससे भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदें भी कमजोर पड़ गई थीं।

इस बार टीम इंडिया के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए करुण नायर और शार्दुल ठाकुर की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और सरफराज खान को इस बार टीम से बाहर रखा गया है।

इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले गौतम गंभीर का कामाख्या देवी के दर्शन करना टीम की मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक भावनात्मक और सांस्कृतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.