Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bengal Chunav: हुमायूँ कबीर के काफिले पर पथराव, सुवेंदु सरकार को सरेआम पीटा; बंपर वोटिंग के बीच मचा बवाल

by Tarun Bhardwaj • April 23, 2026
Uproar Erupts Amidst Bumper Turnout in Bengal Phase 1 Elections

Bengal Chunav: हुमायूँ कबीर के काफिले पर पथराव, सुवेंदु सरकार को सरेआम पीटा; बंपर वोटिंग के बीच मचा बवाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर आज बंपर वोटिंग के साथ-साथ हिंसा का तांडव भी देखने को मिला। एक ओर पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, तो दूसरी ओर मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलीगुड़ी और मालदा जैसे जिले आगजनी, मारपीट और पथराव की खबरों से दहल उठे। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद कई जगहों पर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिशें की गईं।

हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला

मुर्शिदाबाद के नौदा में उस समय हड़कंप मच गया जब AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया। टीएमसी और एजेयूपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। हुमायूं कबीर की कार के शीशे तोड़ दिए गए। हमले के बाद हुमायूं कबीर और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। कबीर ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और इस हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

सुवेंदु सरकार पर हमला

सबसे विचलित करने वाली घटना कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से आई, जहाँ बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर पीटा। सुवेंदु सरकार को ‘बूथ जैमिंग’ की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसे से हमला किया गया। बीजेपी का आरोप है कि उनके पोलिंग एजेंटों को भी बूथों से बाहर निकाला जा रहा है।

चुनाव अधिकारी को बनाया बंधक

मालदा के मोथाबाड़ी में ईवीएम (EVM) में खराबी आने के बाद गुस्साए मतदाताओं ने अपना आपा खो दिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के पहुंचने में देरी होने पर लोगों ने अधिकारी को घेर लिया, उनकी बांह पकड़कर खींचा और उनके साथ हाथापाई की। वहीं, हरिश्चंद्रपुर में टीएमसी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए और पार्टी के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ की।

“5 स्पेशल ट्रेनों से लाए गए बाहरी लोग”

टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक ने आसनसोल उत्तर सीट से सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटिंग से ठीक पहले रात में गुजरात और मध्य प्रदेश से 5 विशेष ट्रेनें और बिहार से बसें भरकर बाहरी लोगों को राज्य में लाया गया है। टीएमसी ने इसके सबूत चुनाव आयोग को सौंपने का दावा किया है।

सुरक्षा बलों का एक्शन

बंगाल चुनाव के पहले चरण में भारी तनाव के बावजूद मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की है, जहाँ एक ओर कूचबिहार और सिलीगुड़ी में भीड़ को नियंत्रित करने और भिड़ते राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अलग करने के लिए सुरक्षा बलों (CAPF) को लाठीचार्ज जैसी सख्त कार्रवाई करनी पड़ी, वहीं दूसरी ओर जामुड़िया में एक ढाबे के पास गाड़ी में रिजर्व EVM मिलने की घटना ने सियासी माहौल गरमा दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Karnataka SSLC Result 2026: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; छात्र ऐसे चेक करे अपना स्कोरकार्ड

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक