Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सावधान: गलती मैकेनिक की और चालान कटेगा आपकी गाड़ी का, जानें कैसे

by यूनिक समय • February 15, 2021
Advertisement
Ad

नोएडा। सावधान हो जाएं। अगर आप अपनी कार या बाइक रिपेयर करने के लिए मैकेनिक के पास छोड़ रहे हैं तो खबरदार हो जाएं। क्योंकि मैकेनिक की एक लापरवाही से आपकी बाइक या कार का चालान कट सकता है। अगर बाज़ार, अस्पताल, सरकारी दफ्तर भी जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं। कार-बाइक को यहां-वहां न छोड़े।. नोएडा ट्रैफिक पुलिस इन दिनों पार्किंग को लेकर सख्त अभियान चला रही है। पार्किंग में खड़े नहीं कर इधर-उधर खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी गणेश प्रसाद साहा के मुताबिक अक्सर कार मैकेनिक गाड़ियों को रोड पर खड़ी कर अपना काम करते हैं। नोएडा के सेक्टर-28, 66, 16 और निठारी की ऑटो मार्केट में इसके चलते जाम लग जाता है। लेकिन इस सब से बेपरवाह मैकेनिक सड़क पर ही काम करते रहते है।. लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस सेंटर और सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रिपेयरिंग करने वाले वाहनों के चालान काटना शुरू कर दिया है।

कैमरों से नजर रख रही ट्रैफिक पुलिस

नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर आप अस्पताल जा रहे हैं तो बाहर सड़क पर गाड़ी पार्क करने से पहले यह ज़रूर चेक कर लें कि आपने अपना वाहन सही पार्किंग में खड़ा किया है या नहीं। क्योंकि वहां लगे कैमरों से अवैध पार्किंग पर नज़र रखी जा रही है। साथ ही कानून तोड़ने वालों के ई-चालान काटकर घर भेजे जा रहे हैं।

वहीं नोएडा के खास बाज़ारों पर भी पुलिस की पैनी नज़र लगी हुई है। नोएडा के खास सेक्टर-18 के अट्टा और दूसरे बाज़ारों में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। फिर भी लोग यहां-वहां अपने वाहन खड़े कर देते हैंं ऐेसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस ई-चालान काट रही है। पुलिस का कहना है कि यहां पर लीगल पार्किंग बनी हुई है, इसलिए लोग यहां-वहां अपनी गाड़ी न खड़ी करें।

500 से 1500 रुपये का लगेगा जुर्माना
डीसीपी गणेश प्रसाद साहा के मुताबिक नो पार्किंग ज़ोन में गाड़ी पार्क करने पर पहली बार 500 रुपये का चालान काटा जाएगा। अगर इसके बाद फिर से नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की जाती है तो हर बार 1500 रुपये का चालान काटा जाएगा। हालांकि नियम यह भी है कि अगर एक ही वाहन चालक बार-बार नियमों को तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.