Tue, Aug 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bhind Accident: भिंड में भीषण सड़क हादसा; एनएच-719 पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

by Tarun Bhardwaj • August 18, 2026
Horrific road accident in Bhind

Bhind Accident: भिंड में भीषण सड़क हादसा; एनएच-719 पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार देर रात करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार पिकअप और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर समेत 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपी लौट रहे थे मजदूर

हादसे में घायल हुए मजदूर नंदलाल ने बताया कि पिकअप वाहन में कुल 29 मजदूर सवार थे, जो अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। ये सभी मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद पिकअप में सवार होकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। आधी रात के समय अचानक हुए हादसे से चीख-पुकार मच गई।

गायों को बचाने के प्रयास में हादसा

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पिकअप की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है।

छीमका गांव के पास एनएच-719 पर कुछ मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे। रात के अंधेरे में अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने वाहन को तेजी से मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और स्थानीय निवासियों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। 5 मृतकों के शवों को गोहद और 3 शवों को ग्वालियर के अस्पताल में रखवाया गया है, जहाँ उनकी पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से कई मजदूर सदमे और गंभीर चोटों के कारण अपना नाम तक बताने की स्थिति में नहीं हैं।

हाईवे पर मवेशियों से लगातार बढ़ रहा खतरा

नेशनल हाईवे-719 पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खुले घूम रहे और बैठे मवेशियों से उत्पन्न होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से आए दिन ऐसे भयावह हादसा हो रहे हैं। हादसे के बाद बाधित हुए यातायात को पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर सामान्य कराया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: यमुना का जलस्तर घटने से खादर क्षेत्र के गांवों को मिली बड़ी राहत; बाढ़ का खतरा टला

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के छाता में नकली पनीर फैक्ट्री पर FSDA की बड़ी कार्रवाई ऋषभ पंत ने रचा इतिहास; तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का सबसे तेज वर्ल्ड रिकॉर्ड राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट जन्माष्टमी से पहले ब्रज संस्कृति के रंग में रंगेगी कृष्णनगरी मथुरा BJP ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनाव प्रभारियों का ऐलान भारतीय चुनाव प्रणाली के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भिंड में एनएच-719 पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप रवींद्र जडेजा बने दुनिया के चौथे ऑलराउंडर