Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bhoot Bangla Akshay Kumar Review: एडवांस बुकिंग में फिल्म ने पकड़ी रफ्तार; कल सिनेमाघरों में देगी दस्तक

by Tarun Bhardwaj • April 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार है। उनकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘Bhoot Bangla’ शुक्रवार, 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है, जिसकी झलक एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में साफ नजर आ रही है।

शानदार शुरुआत

इंडस्ट्री ट्रैकर ‘Sacnilk’ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म “Bhoot Bangla” ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म के ओपनिंग डे के लिए अब तक 36,984 टिकटें बेची जा चुकी हैं। एडवांस बिक्री से फिल्म ने ₹97.93 लाख का कलेक्शन कर लिया है। यदि इसमें ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा ₹2.65 करोड़ तक पहुँच जाता है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले आज रात देश के प्रमुख सिनेमाघरों में ‘पेड प्रीव्यू’ (Paid Previews) आयोजित किए जा रहे हैं।

सेंसर बोर्ड की रेटिंग

फिल्म “Bhoot Bangla” के सर्टिफिकेशन और लंबाई को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A (16+) रेटिंग दी है। पहले फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 55 मिनट तय किया गया था, लेकिन खबरों के अनुसार निर्माताओं ने एडिटिंग टेबल पर फिल्म को और चुस्त बनाने के लिए 11 मिनट की कटौती की है। अब फिल्म का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट होगा।

कैसी है ‘Bhoot Bangla’ की कहानी?

फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है। कहानी अक्षय कुमार के किरदार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो मंगलपुर के एक अत्यंत डरावने और श्रापित महल में शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। इस महल पर सालों से ‘वधुसुर’ का खौफनाक श्राप मंडरा रहा है।

फिल्म में अक्षय के साथ कॉमेडी के बादशाह परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी हो रही है। साथ ही तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दर्शकों को पहली बार अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की नई जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी।

प्रियदर्शन स्टाइल की वापसी

‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में देने वाले प्रियदर्शन ने इस फिल्म में भी अपनी सिग्नेचर कॉमेडी और वन-लाइनर्स का भरपूर तड़का लगाया है। फिल्म के ट्रेलर ने यह संकेत दे दिए हैं कि यह दर्शकों को हॉरर के साथ-साथ पेट पकड़कर हंसने पर भी मजबूर कर देगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया अमृत काल का सबसे महत्वपूर्ण मंथन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत