Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ा हादसा: बदम्बा में चल रहे मकर संक्रांति के मेले में भगदड़, 20 लोग घायल, 1 की मौत

by यूनिक समय • January 14, 2023
Cuttack

बड़ा हादसा: बदम्बा में चल रहे मकर संक्रांति के मेले में भगदड़, 20 लोग घायल, 1 की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यह हादसा सिंहनाथ में हुआ है। बताया जा रहा है कि घयलों का यह शुरूआती आंकड़ा है। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।

ओडिशा के कटक में एक बड़ा हादसा हुआ है। बदम्बा में चल रहे मकर संक्रांति के मेले में भगदड़ मचने से 20 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 1 महिला की मौत भी हुई है। यह हादसा सिंहनाथ में हुआ है। बताया जा रहा है कि घयलों का यह शुरूआती आंकड़ा है। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बदम्बा-गोपीनाथपुर में आयोजित मकर संक्रांति मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें बच्चों समेत 12 लोग कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इससे पहले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मचने से 7 लोगों लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं। आंध्र प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से वापसी की राह देख रहे चंद्रबाबू के रोड शो में लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। रोड शो के दौरान की गई जनसभा में ज्यादा भीड़ के आने के चलते भगदड़ के हालात पैदा हो गए जिसमें 7 लोगों की जान चली गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.