Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

31 दिसंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में बड़ा कोहराम; सेंसेक्स 468 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

by Tarun Bhardwaj • December 31, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। साल 2024 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर पहुंचा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,893.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.61 पर पहुंच गया।

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

रुपया 31 दिसंबर दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार नौ पैसे की गिरावट के साथ 85.61 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरमी का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 85.54 प्रति डॉलर पर खुला और फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.61 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर बंद हुआ था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.