Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मकानों में आई बड़ी-बड़ी दरार, दहशत के साये में ठेकनार नोल गली के वाशिंदे

by यूनिक समय • April 25, 2021

मकानों में आई बड़ी-बड़ी दरार, दहशत के साये में ठेकनार नोल गली के वाशिंदे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। ठेकनार नोल गली के वाशिंदे इस दहशत के साये में जिंदगी जी रहे है। वजह यह बताई जा रही है कि मकानों में बड़ी-बड़ी दरारों का आना। कई मकानों में 10 से 20 इंच की दरार पड़ गईं हैं।

लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का कार्य कई महीने पहले हुआ था। इस कारण पानी की पाइप लाइन कई जगह से रिसाव कर रही है। मकानों के फटने से दहशत में आए कुछ लोग अपने मकान छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे है। शिकायतों के बाद भी जलकल और निगमकर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ठेक नार नोल में पानी की लाइन के रिसाव से मकानों की जड़ों में पानी चला गया है और पानी के रिसाव से काफी चौड़ी दरार पड़ गई। इतना ही नही है मकान गिरने के कगार पर आ गये है,दरार पड़ने से दहशत में आए 5 से 10 लोग अपने-अपने मकानों को छोड़कर जाने को तैयार है। मनोज अग्रवाल ने बताया कि कभी भी हमारे मकान गिर सकते है। शिकायत लिखित भी की है परन्तु कोई सुनने को तय्यार नही है, कई विभागों चक्कर के बाद भी कोई निगमकर्मी नहीं आया है। प्रशांत भटनागर, रवि सक्सेना, राधारमण सैनी, रवि शर्मा,विनोद, दीप चन्द अग्रवाल, सुलेमान, मुमताज तथा शाहिद ने बताया कि किसी बड़े हादसे के बाद शायद अधिकारियों की नींद टूटेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.