Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एनआईए की जांच में बड़ा खुलासा: इस देश के हथियार से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या

by Raju Chaurasia • July 17, 2023

एनआईए की जांच में बड़ा खुलासा: इस देश के हथियार से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पाकिस्तानी हथियार से हुई। इसके लिए हथियार तस्करी कर लाए गए थे। NIA ने पता लगाया है कि पाकिस्तानी हथियार तस्कर ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए इस्तेमाल सप्लाई किए थे।

जांच के क्रम में एनआईए के अधिकारियों ने पता लगाया कि पाकिस्तानी तस्कर ने बिश्नोई गैंग तक हथियार पहुंचाया था। पाकिस्तानी हथियार तस्कर का नाम हामिद है। हथियारों की डील दुबई में हुई थी। लॉरेंस गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले शाहबाज अंसारी ने दुबई में पाकिस्तानी नागरिक फैजी खान से संपर्क किया था। फैजी ने अंसारी को हामिद से मिलवाया। हथियारों के लिए करीब 40 लाख में डील हुई थी।

दरअसल, 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। शुरुआत में यह बात सामने आई कि मूसेवाला पर AK-47 राइफल से गोली चलाई गई। इसके बाद यह बात सामने आई कि रूसी असॉल्ट राइफल एएन-94 से मूसेवाला की हत्या की गई। पंजाब पुलिस के अनुसार अपराधियों ने कम से कम तीन अलग-अलग हथियारों से गोलियां चलाई थी। एएन-94 राइफल की तीन गोलियां मौके से बरामद हुईं थी। पंजाब में गैंगवार में पहली बार एएन-94 राइफल का इस्तेमाल सामने आया था।

बता दें कि पाकिस्तान की ओर भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी नई बात नहीं है। पंजाब से लगी सीमा पर पिछले कुछ समय में ड्रोन के माध्यम से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी बढ़ी है। पंजाब और आसपास के राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोह तक पाकिस्तान से भेजे गए हथियार पहुंच रहे हैं। इन हथियारों को आतंकियों को भी दिया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.