Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सांगवान ने कैसे रची हत्या की साजिश

by Raju Chaurasia • September 3, 2022
Advertisement
Ad

हरियाणा बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट मौत के मामले में अपना गुनाह कबूल करते हुए कई खुलासे किए हैं। गोवा पुलिस की पूछताछ में सुधीर ने बताया कि सोनाली फोगट को गुड़गांव से गोवा लेकर जाना एक साजिश थी वहां किसी फिल्म की शूटिंग नहीं होने होने वाली था केवल हत्या कि लिए उसे गोवा लाने का प्लान बनाया गया था।

पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश बहुत पहले रची गई थी। जुर्म कबूल करने के बाद अब पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुधीर के खिलाफ सभी सबूत जुटा लिए हैं।

गोवा पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान के रोहतक वाले घर में भी तलाशी ले सकती है। इस मामले में सुधीर सांगवान की फैमली से भी पूछताछ की जा सकती है। बता दें कि गोवा पुलिस के कई अधिकारी इस मामले की जांच करने के लिए हिसार में मौजूद हैं। पुलिस ने सोनाली फोगाट के घर में भी तलाशी ली थी और मामले के सबूत जुटाए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को तीन डायरियां मिली थी। माना जा रहा है कि इस केस का उन डायरियों से संबंध हो सकता है।

बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पहले कहा गया कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। लेकिन परिजनों से इसे सामान्य मौत मामने से इंकार कर दिया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सोनाली के शरीर में कई निशान मिले थे। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई थी। इस मामले में जब पुलिस ने सुधीर सांगवान और उसके एक दोस्त को अरेस्ट किया तो कई खुलासे हुए थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.