Sat, Jun 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ी खबर: यूपी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प

by Raju Chaurasia • March 7, 2024
Advertisement
Ad

जौनपुर। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है, जहां जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात बदमाशों ने इस मर्डर को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बदमाश बाइक से आए थे और तीन गोलियां मारकर मोटरसाइकिल को कुछ दिर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

दरअसल, यह घटना बक्सा थाना क्षेत्र की है। जहां बुधवार सुबह बोधापुर गांव में बाइक से आए बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पातल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह वर्तमान में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। इससे पहले वो किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दें कि प्रमोद यादव वही नेता हैं जिन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ लड़ा था। हालांकि यह चुनाव सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने जीता था, वह तीसरे नंबर थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.