Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ी खबर: दर्दनाक हादसे के बाद लग्जरी बस में लगी आग, 11 यात्रियों की जलकर मौत, 29 घायल

by Raju Chaurasia • October 8, 2022

बड़ी खबर: दर्दनाक हादसे के बाद लग्जरी बस में लगी आग, 11 यात्रियों की जलकर मौत, 29 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। घटना नासिक शहर के बाहरी इलाके में घटी। नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास लग्जरी बस की टक्कर कंटेनर ट्रक से हो गई थी, जिसके बाद बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

यवतमाल से मुंबई जा रही बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। स्लिपर बस में हादसे के वक्त कुछ लोग सो रहे थे। बस आग का गोला बन गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस, बस और अन्य गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के इलाज पर होने वाला खर्च राज्य सरकार देगी। सीएम ने कहा कि मैं करीब डेढ़ घंटे से हादसे को लेकर अधिकारियों से बात कर रहा हूं। जिला अधिकारी और पुलिस अधिकारी से मेरी बात हुई है।

हमारी पहली प्राथमिकता घायलों का इलाज है। मैंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए कहा है। तीन घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर स्थिति वाले घायलों को बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहुत से घायल सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मैंने सिविल सर्जन से बात की है और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था का निर्देश दिया है। हादसे के कारण की जांच होगी और कार्रवाई होगी।

नासिक में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, “नासिक में बस हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। घायलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.