Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, अब 24 घंटे पहले मिलेगा सीट कन्फर्मेशन का अपडेट

by Arpita Singh • June 11, 2025
रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत

रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, अब 24 घंटे पहले मिलेगा सीट कन्फर्मेशन का अपडेट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। अब वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से सिर्फ 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि पूरे 24 घंटे पहले ही पता चल सकेगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई है या नहीं। इससे खासतौर पर दूर-दराज से यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे एक नई प्रणाली पर काम कर रहा है जिसमें ट्रेन का आरक्षण चार्ट प्रस्थान से 24 घंटे पहले ही जारी किया जाएगा। अभी तक यह चार्ट ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है, जिससे यात्रियों को अंतिम समय तक असमंजस में रहना पड़ता है।

इस नई व्यवस्था का परीक्षण 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट में अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है और इसे कुछ और समय तक चलाया जाएगा ताकि किसी भी संभावित समस्या की पहचान कर उसे समय रहते दूर किया जा सके।

रेलवे अधिकारी मानते हैं कि तत्काल टिकट बुकिंग पहले ही ट्रेन के प्रस्थान से 48 घंटे पहले की जाती है, इसलिए 24 घंटे पहले चार्ट जारी करना व्यावहारिक है। हालांकि, यह अभी तय नहीं हुआ है कि 24 घंटे पहले चार्ट जारी करने के बाद कन्फर्म यात्रियों की दूसरी या तीसरी सूची जारी की जाएगी या नहीं, क्योंकि अंतिम समय में टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों की संख्या भी कम नहीं होती।

नया बदलाव कब तक लागू होगा, इसका निर्णय पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद ही लिया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.