Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नागरिकों को भारत सरकार की तरफ से बड़ी राहत

by Tarun Bhardwaj • May 1, 2025
पाकिस्तान के नागरिकों

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नागरिकों को भारत सरकार की तरफ से बड़ी राहत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशो के रिश्तों में बढ़े तनाव के बीच भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के नागरिकों को बड़ी राहत दी है। भारत के आदेश के बाद लगातार पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर के जरिए अपने देश लौट रहे थे। लेकिन अब भारत सरकार ने इस संबंध में समयसीमा बढ़ा दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक अब अगले आदेश तक अपने देश लौट सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तानी नागरिकों के लौटने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस आदेश के तहत अब पाकिस्तानी नागरिक अगले आदेश तक अटारी बॉर्डर के जरिए देश लौट सकते हैं।

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया था। पिछले 6 दिनों में 786 पाकिस्तानी नागरिक (जिनमें 55 राजनयिक और उनके परिवार शामिल हैं) अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत से पाकिस्तान लौटे। मेडिकल वीज़ा रखने वालों के लिए अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.