Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मोबाइल फोन से भरे कैंटर लूट कांड में बड़ी सफलता, पांच लुटेरे दबोचे, 1589 फोन बरामद

by Raju Chaurasia • November 5, 2021
Advertisement
Ad
कार्यालय संवाददाता
मथुरा। मथुरा पुलिस ने नोएडा एसटीएफ के सहयोग से बड़ी सफलता हासिल की है। पांच अक्टूबर को मोबाइल फोनों से भरे कैंटर को लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक करोड़ अट्ठावन लाख 90 हजार रुपये कीमत के 1589 फोन बरामद किए।
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि फरह थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने नोएडा के एसटीएफ शाहजनर प्रभारी निरीक्षक  सौरभ विक्रम सिंह, एसटीएफ नोयडा, एसओजी प्रभारी मथुरा धीरज गौतम, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान लूटे गए मोबाइल फोनों को बेचने के लिए जाते समय राहुल उर्फ आमिर खान निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ़ (मथुरा),  शाहिद सरपंच निवासी रैपुआ थाना पुनगवां जिला नूँह (मेवात) हरियाणा,  अजरूद्दीन  निवासी सिकरावा थाना पिनगवाँ नूँह (मेवात) हरियाणा,  समीर निवासी थाना तावडू जिला नूँह (मेवात) तथा अजमत निवासी सिकरावा थाना पिनगवा (पुन्हाना)  जिला नूँह (मेवात) हरियाणा को धर दबोचा।
लूट की वारदात में प्रयोग की गई दो कारें भी बरामद की गई। एसएसपी के मुताबिक इस लूटकांड में पहले भी आठ लुटेरों को पकड़ा जा चुका है। उनके कब्जे से 113 लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए जा चुके हैं। उनकी कीमत  11,30,000/ थी। अब तक  13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.