Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘बिग बॉस 11’ फेम बंदगी कालरा के घर में बहन की शादी से पहले हुई चोरी

by Arpita Singh • May 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टीवी शो ‘बिग बॉस 11’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बंदगी कालरा के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। बंदगी ने खुद इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर में चोरी हुई है, जिसमें नकदी और महंगे सामान चोरी हो गए हैं। यह सब उनकी बहन की शादी के लिए रखा गया था।

बंदगी कालरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे हुए दरवाजे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि जब वह घर लौटीं, तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। उन्होंने बताया कि घर के दोनों दरवाजे तोड़े गए थे और एक कैमरा जिसमें एसडी कार्ड लगा था, वह भी चोरी हो गया है।

इस वारदात से दुखी बंदगी ने कहा कि यह घटना उन्हें अंदर से झकझोर गई है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि घर में शादी की तैयारियों के चलते बड़ी मात्रा में कैश और कीमती सामान रखा गया था।

एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना पर पुलिस की प्रतिक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चोरी की जानकारी दिए हुए 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने लिखा, “इस वक्त जो हो रहा है या जो नहीं हो रहा है, उससे मैं पूरी तरह असहाय महसूस कर रही हूं।”

बंदगी के इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने चिंता जताई है और उनके साथ सहानुभूति व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और बंदगी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह घटना न सिर्फ दुखद है बल्कि यह भी दर्शाती है कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा किस कदर डगमगाया हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.