Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सबसे बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 13 लोगों को रौंदा, छह की मौके पर मौत, 7 लोग गंभीर

by Raju Chaurasia • September 2, 2022
Advertisement
Ad

गुजरात के अरावली जिले में एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया जिस कारण से यह घटना हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वह सभी लोग पंचमहल जिले के कालोक के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग पैदल अंबाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे चल रहे इन सभी भक्तों को कुचल दिया। जिस कारण 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादस ड्राइवर को नींद की झपकी लगने के कारण हुआ। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को नीं लग गई जिसके कारण से गाड़ी अनियंत्रित होकर सकड़ किनारे चल रहे लोगों के रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी किसकी है इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.