Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bihar Band: पीएम मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने किया बिहार बंद का आह्वान

by Tarun Bhardwaj • September 4, 2025
मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी में बिहार बंद

Bihar Band: पीएम मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने किया बिहार बंद का आह्वान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ महागठबंधन के एक कार्यक्रम में की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आज गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया। इस बंद का नेतृत्व एनडीए के महिला मोर्चा ने किया, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो की नेत्रियां शामिल रही। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो। इस दौरान आपातकालीन और रेल सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन

एनडीए नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है और पीएम मोदी की मां का अपमान लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने अब तक इस घटना के लिए माफी नहीं मांगी है, जो उनके अहंकार को दर्शाता है।

नेतृत्व:

बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की भारती मेहता, लोजपा (रा) की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा और हम की स्मिता शर्मा ने किया।

प्रमुख प्रभावित क्षेत्र:

राज्यव्यापी बंद का बेगूसराय, जमुई, सीतामढ़ी, नवादा, बांका, बेतिया, हाजीपुर और आरा समेत कई जिलों में व्यापक असर देखने को मिला।

यातायात पर असर:

बेगूसराय में बलिया स्टेशन चौक पर NH 31 और जमुई में कचहरी चौक पर सड़कें जाम कर दी गईं। बेतिया में सड़कें सूनी रहीं और 80% दुकानें बंद थीं। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22 भी जाम रहा। आरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ और ‘राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन:

सीतामढ़ी में विधायकों ने दुकानदारों से शांतिपूर्ण तरीके से दुकानें बंद रखने की अपील की। बेगूसराय में नावकोठी थाना चौक पर जाम के कारण कुछ किसान भी फंस गए।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर में कई जगहों पर सड़क जाम कर नारेबाजी की। एनडीए कार्यकर्ता गुरुवार सुबह सड़क पर उतरे और हाजीपुर शहर, हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 हाजीपुर महनार रोड समेत वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में सड़क जाम कर दिया। जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

यह पहली बार है कि बिहार की राजनीति में किसी बंद का नेतृत्व मुख्य रूप से महिला मोर्चा द्वारा किया गया है, जो इस विरोध प्रदर्शन को एक विशेष महत्व देता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: GST Relief: जीएसटी काउंसिल ने कई वस्तुओं पर टैक्स घटाया; दूध, पनीर और रोटी हुईं करमुक्त

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.