Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bihar New CM Oath: सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी CM

by Tarun Bhardwaj • April 15, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली।बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। लोकभवन के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में भावुक होते हुए सीएम ने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि भाजपा के उन हजारों कार्यकर्ताओं के 46 साल के संघर्ष का प्रतिफल है, जिन्होंने बिहार में ‘अपना मुख्यमंत्री’ देखने का सपना संजोया था।

पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री

आजादी के बाद पिछले 75 वर्षों में यह पहला मौका है जब किसी भाजपा नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। जनसंघ के दौर से शुरू हुई पार्टी की वैचारिक यात्रा आज अपने चरम पर पहुंची है। इससे पहले भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी हमेशा सहयोगी दलों को ही कमान सौंपती रही, लेकिन आज सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा ने सत्ता की सीधी बागडोर अपने हाथ में ली है।

नई सरकार का स्वरूप

बिहार में सत्ता के नए समीकरणों के तहत, नीतीश कुमार के इस्तीफे और एनडीए विधायक दल द्वारा सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू के दिग्गज नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में शक्ति संतुलन की नई शुरुआत की है। यह नई तिकड़ी बिहार में विकास और सुशासन के ‘डबल इंजन’ को नई दिशा देने के लिए तैयार है।

बिजेंद्र यादव ने ली शपथविजय चौधरी ने लिया शपथ

मुख्यमंत्री पद तक का सफर

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 26 साल पहले एक विधायक के रूप में अपना सफर शुरू करने वाले सम्राट महज 9 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। अपनी मुखर छवि, आक्रामक राजनीति और 2024-25 में उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपनी प्रशासनिक पकड़ के चलते उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भरोसा जीता और आज सूबे के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए।

नीतीश युग के बाद ‘सम्राट’ का विजन

शपथ ग्रहण के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नई सरकार विकास की गति को और तेज करेगी। सम्राट चौधरी, जिन्हें उनके मुखर और स्पष्टवादी स्वभाव के लिए जाना जाता है, अब भाजपा के कोर एजेंडे और नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बीच एक सेतु का काम करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र mpbse.nic.in पर तुरंत चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत