Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप आज जन सुराज पार्टी में होंगे शामिल

by Arpita Singh • July 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप आज सोमवार को प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का दामन थामेंगे। इस बात के संकेत उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दिए हैं, जहां उन्होंने प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की है।

गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने कुछ महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी, लेकिन एक साल से पहले ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब वह जन सुराज आंदोलन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में मनीष ने लिखा, “7 को बापू सभागार। बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रौशनी पहुँचाएंगे हम। पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने जन सुराज में शामिल होने के अपने इरादों को स्पष्ट कर दिया है।

पटना स्थित बापू सभागार में सोमवार को ‘डिजिटल योद्धा समागम’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मनीष कश्यप आधिकारिक तौर पर जन सुराज पार्टी में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, मनीष कश्यप आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वे पहले भी 2020 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से मैदान में उतर चुके हैं, जहां उन्हें 9,000 से अधिक वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

बता दें कि मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी तिवारी है। वह बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से ताल्लुक रखते हैं और अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: दूध देने से पहले बर्तन में थूकता था दूधिया, CCTV में कैद हुई करतूत 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.