Thu, Sep 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिहार: दुधमुंहे बच्चे को तलवार से काट डाला, शव को कलेजे से चिपका बिलखती रही मां!

by Raju Chaurasia • June 2, 2022

बिहार: दुधमुंहे बच्चे को तलवार से काट डाला, शव को कलेजे से चिपका बिलखती रही मां!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स ने 6 महीने के दुधमुंहे बच्चे को तलवार से काटकर मार डाला। मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके का है। यहां के रहने वाले राजा पटेल पर किसी ने तलवार से हमला किया, पहला वार तो उसे लगा लेकिन तलवार का दूसरा वार मासूम को जा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। कलेजे के टुकड़े की हत्या के बाद पूरा परिवार तड़प उठा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर की तलाश की जा रही है।

राजा ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचकर किसी तरह गुजारा करता है। वह अपने पिता के लिए व्हील चेयर खरीदने पत्नी और बेटे को लेकर मोतीझील जा रहा था। जैसे ही वे तीनों रास्ते में पड़ने वाले पुल पर पहुंचे तभी नकाब में एक शख्स हाथ में तलवार लिए वहां पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। उसके हमले से बचने की राजा ने कोशिश की। तलवार उसके सिर और गर्दन पर लगा और खून बहने लगा। जब तक वह संभलता, हमलावार ने दूसरा वार कर दिया जो उसके बच्चे के सिर पर जा लगा और उसका सिर कट गया।

इतने में राजा और उसकी पत्नी शोर मचाने लगे और बदमाश पुल से नीचे कूदकर भाग गया। वहां काफी लोग जुट गए। बच्चे को लेकर राजा और उसकी पत्नी सदर अस्पताल भागे। वहां से उसे रेफर कर दिया गया लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। छह महीने पहले ही उसका जन्म हुआ था और मां-बाप ने प्यार से नाम माहिर कुमा रखा था। कलेजे के टुकड़े की मौत की खबर सुन वह बिलख पड़ी। गोद में शव लेकर इधर-उधर भागने लगी। चिल्लाने लगी कि कोई मेरे लाल को बचा लो। रोते-रोते अपने लाल को निहारते-निहारते वह बेहोश हो गई।

बेटे की मौत के बाद पुलिस वहां पहुंच गई। घटनास्थल का जायजा भी लिया और बयान के आधार पर हमलावर की तलाश कर रही है। पुलिस को दिए अपने बयान में राजा ने बताया कि वह हमलावर का चेहरा ठीक ढंग से देख नहीं पाया। उसने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी भी नहीं है। हमलावर की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.