Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची; कई नए चेहरों पर दांव, हरदीप सिंह पुरी का पत्ता कटा

by Tarun Bhardwaj • October 5, 2026
BJP releases list of 8 candidates

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची; कई नए चेहरों पर दांव, हरदीप सिंह पुरी का पत्ता कटा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी व राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी की गई इस सूची में भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश से दोबारा राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं के बीच वर्तमान राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस बार सूची में स्थान नहीं मिला है।

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव संपन्न होना है। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ अरुण सिंह और नीरज शेखर जैसे वरिष्ठ नाम शामिल हैं। 8 सीटों पर घोषित प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं ऐतिहासिक विजय की मंगलकामनाएं दी हैं।

भाजपा के 8 राज्यसभा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित 8 उम्मीदवारों में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री एवं आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह तथा इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को स्थान मिला है। संगठन के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और जौनपुर के पूर्व लोकसभा सांसद व वरिष्ठ दलित नेता विद्यासागर सोनकर को प्रत्याशी बनाया गया है।

साथ ही पार्टी के वरिष्ठ संगठनकर्ता गोपी कृष्ण पाण्डेय, बाराबंकी से पूर्व लोकसभा सांसद प्रियंका सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री व एत्मादपुर के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त आईआईटी पासआउट, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन और सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति गंगवार को भी राज्यसभा का टिकट दिया गया है।

संगठन और सामाजिक संतुलन पर विशेष जोर

पार्टी द्वारा घोषित सूची से यह स्पष्ट है कि भाजपा ने संगठन में लंबे समय से समर्पित नेताओं, अधिवक्ताओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। सूची जारी होने के बाद से राज्य के राजनीतिक गलियारों में नए उम्मीदवारों के चयन और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने; पुलिस कर रही है जांच

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन