Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महंगाई के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

by Raju Chaurasia • July 8, 2021

महंगाई के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओंं ने पेट्रोल- डीजल- रसोई गैस पर हो रही निरंतर मूल्यवृद्धि के विरोध में  भूतेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया।  अमरनाथ रोड स्थित कैंप कार्यालय से ट्रैक्टर रैली के साथ हाथों में झंडा लेकर केंद्र सरकार मुर्दाबाद, डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़े हुऐ मूल्य वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ के नारे लगाते हुए ट्रैक्टर रैली के साथ गोवर्धन चौराहा के लिए प्रस्थान किया। भूतेश्वर चौराहा पर पहुंची रैली को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।

सीओ सिटी  वरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, भारतीय किसान यूनियन की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर,  पूर्व शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, बबलू चौधरी, ,चिराग उद्दीन कुरैशी, राजीव शर्मा, तनवीर कुरैशी तथा कैफ कुरैशी
आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.