Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में नाविकों का धरना हुआ समाप्त, मांगें की गई स्वीकार

by Arpita Singh • February 1, 2025
नाविकों

मथुरा में नाविकों का धरना हुआ समाप्त, मांगें की गई स्वीकार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना में चल रहे मिनी बोट और नाविकों पर हुए मुकदमे को लेकर यमुना के केशीघाट पर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को छठवें दिन समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा व अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्रूज सिर्फ अपने निर्धारित रूट पर ही चलेगा।

इसके अलावा जो मिनी क्रूज चल रहे है उनके संचालन पर रोक लगेगी। साथ ही नाविकों पर जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसे नियम अनुसार समाप्त किया जाएगा। इस पर सभी नाविकों ने सहमति जताते हुए धरना समाप्त कर भाजपा सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के फैसले की सराहना की। इससे पहले नाविकों ने विधायक श्रीकांत शर्मा व अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान नाविक परिवार की महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। जिसके चलते वह पारंपरिक गीतों पर झूमती नाचती देखी गयी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, एसीएम वैभव गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी, उप निरीक्षक कृपाल सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल सैकड़ों की संख्या में नाविक समाज की महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.