Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मीठी नदी घोटाले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, EOW ने की पूछताछ

by Arpita Singh • May 26, 2025
डिनो मोरिया

मीठी नदी घोटाले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, EOW ने की पूछताछ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया का नाम मीठी नदी घोटाले की जांच में सामने आने के बाद सोमवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिनो मोरिया सुबह करीब 11 बजे ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों ने उनसे घोटाले में संभावित भूमिका को लेकर सवाल किए।

ईओडब्ल्यू के सूत्रों का कहना है कि मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम की कॉल डिटेल्स और वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया के साथ कई बार बातचीत का पता चला। इसी सिलसिले में पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, ताकि आरोपी और मोरिया भाइयों के बीच हुई बातचीत और किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन की स्पष्टता मिल सके।

जांच में सामने आया है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अंतर्गत मीठी नदी की सफाई के लिए मशीनें और ड्रेजिंग उपकरण कोच्चि स्थित एक निजी कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे गए थे। आरोप है कि इन मशीनों के किराये में भारी अनियमितताएं की गईं और बीएमसी से बढ़ी हुई कीमतों पर भुगतान लिया गया। यह कथित घोटाला बीएमसी के स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स (SWD) विभाग और निजी कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ माना जा रहा है।

डिनो मोरिया, जो कि क्लॉकवाइज़ फिल्म्स के सह-संस्थापक भी हैं, ने 1999 में फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें 2002 की फिल्म ‘राज’ से पहचान मिली। हाल ही में वे नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आए थे। फिलहाल मीठी नदी घोटाले की जांच जारी है और पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि मोरिया और उनके भाई की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका है या नहीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.