Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, फिल्म ‘OG’ की शूटिंग से लिया ब्रेक

by Arpita Singh • May 28, 2025
इमरान हाशमी

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, फिल्म ‘OG’ की शूटिंग से लिया ब्रेक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डेंगू की चपेट में आ गए हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘OG’ की शूटिंग से अस्थायी रूप से ब्रेक लेना पड़ा है। इमरान इन दिनों साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ पैन इंडिया फिल्म ‘OG’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग लोकेशन मुंबई की आरे कॉलोनी में थी, जहां उन्हें तबीयत बिगड़ने का अहसास हुआ।

प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि इमरान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों का पूरा विश्राम करने की सलाह दी है। सूत्र ने बताया, “इमरान बेहद प्रोफेशनल हैं। उन्होंने अपनी तबीयत खराब होते ही मेकर्स को इसकी जानकारी दी और शूटिंग से हटने का अफसोस जताया।”

फिल्म के निर्माताओं ने भी अभिनेता की सेहत को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आराम करने को कहा है। संभावना जताई जा रही है कि इमरान करीब एक हफ्ते तक शूटिंग से दूर रह सकते हैं। जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार होगा, वे दोबारा ‘OG’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आए थे। ‘OG’ के जरिए वे तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं, जहां वे विलेन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे अपनी हिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ में भी नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.